Sunday 5 June 2016

Article : A / An

अगर अर्थ के रूप में देखा जाए तो दोनों का मतलब  “एक”  है.  A / An का इस्तेमाल हमेशा किसी अपरिचित के लिए किया जाता है जबकि “The” का प्रयोग किसी निश्चित चीज़ के लिए किया जाता है.

A/An = Indefinite Article

The  =  Definite Article

 

हम जानते हैं की इंग्लिश में 26 alphabets होते हैं. इनमे से 5 Vowels होते हैं और 21 Consonant होते हैं.

5 Vowels are  :-   a,e,i,o,u.

21 Consonants are :- b,c,d,f,g,h,j,k,l,m,n,p,q,r,s,t,v,w,x,y,z.

कोइ भी singular noun बिना Article के नहीं लिखा जाता है.

Ex. :-           I saw  boy.        X

                   I saw a boy.  


 

Article के प्रयोग के बारे में एक गलत धारणा है  की जो शब्द किसी Consonant से शुरू हो रहे हैं उनके पहले A का प्रयोग होगा और जो शब्द किसी Vowel से शुरू हो रहे हैं उनसे पहले An का प्रयोग होगा. जबकि वास्तव में ऐसा पूरी तरह से नहीं है. यहाँ पर आवाज का महत्व है और एक सीधा फार्मूला है. जो शब्द “क से ज्ञ” तक  की आवाज से शुरू होते हैं उनके पहले A लगेगा और जो शब्द “अ से औ” तक की आवाज से शुरू होते हैं उनके पहले An  लगेगा.

 

उदहारण :-

 

A =  क से ज्ञ तक की आवाज से शुरू होने वाले शब्द
An = अ से औ तक की आवाज से शुरू होने वाले शब्द
University, Union, European Countries, Ewe  (ये सब यू की आवाज से शरू हो रहे हैं इस लिए इनके पहले लगेगा.)
Elephant , Aeroplane. – इनकी आवाज “ए” है इसलिए An  इनके आगे लगेगा.
One eyed man = व से शुरू हुआ है.
M.P.       एम.पी = ए से शुरू हुआ.
Member of Parliament.= एम से शुरू हुआ.
R.T.O.    आर.टी. ओ. = आ से शुरू हुआ.
Unanimous Report = यू से शुरू हुआ.
H.M.T.    एच.एम.टी. =  ए से शुरू हुआ.

Hour       आवर = आ से शुरू हुआ.

Heir        एयर = ए से शुरू हुआ.

L.L.B.     एल.एल.बी. = ए से शुरू हुआ
Honest    ऑनेस्ट  - ओ से शुरू हुआ.
Honorable   आनरेबल – आ से शुरू हुआ.
                                              

 

Exercise 

 

निम्नलिखित शब्दों के साथ  A”/ “An” लगाईये.

Boy, cup, elephant, old man, hour, tree, book, mango, apple, eye, honesty, knife, umbrella, European, month, ten, fish, inkpot, banana, orange, egg, University.

No comments:

Post a Comment