Saturday 4 June 2016

Uses of “It”

 It = यह / वह.

नोट : It के साथ हमेशा singular verb आता है.

 

निम्न स्थितियों में It का प्रयोग है :-

१.  निर्जीव के लिए

उदाहरण  :  मेरे पास एक कुर्सी है, वह लाल है.

                 I have a chair, it is red.

                आपके पास एक कर है, उसे बेच दीजिये.

                You have a car, sell it.

 

२.   जानवरों के लिए :-

उदहारण :  मैंने एक घोड़ा देखा, वह लाल था.

               I saw a horse, it was red.

 

३.   छोटे बच्चों के लिए जिनका सेक्स नहीं मालूम :-

उदाहरण :  कमरे में एक बच्चा है, वह रो रहा है.

                There is a child in the room, it is crying.

Note: हिजड़ों के लिए भी He / She  का प्रयोग होता है.

 

४.  किसी उद्घोषणा/ statement के लिए :-

उदहारण :   यदि कोइ कहे,  “भारत की राजधानी नई दिल्ली है” और आप कहें “मैं जानता हूँ”.

                                     I know it. (यहाँ this का प्रयोग नहीं होगा)

 

५.   Collective Noun के लिए, किसी संगठन के लिए, किसी स्थान के लिए :-

उदहारण : दिल्ली एक अच्छा शहर है, यह यमुना नदी के तट पर है.

              Delhi is a good city, it is situated on the bank of river Yamuna.

 

६.   प्राकृतिक घटना और समय के लिए :-

उदाहरण :   बरसात हो रही है.

                It is raining.

                शाम का समय है

                It is evening.

                मेरी घडी में ६ बज रहे हैं.

                It is 6 ‘O’ clock by my clock

                आज १८ जून है.

                It is 18th June.

                बादल छाये थे.

               It was cloudy.         

   

Note : अगर प्राकृतिक घटना में “होना” के जगह कोइ दूसरी क्रिया आ जाये तब It का प्रयोग नहीं होगा.

           उदहारण : बरसात बंद हो गयी है.

                          Rain has stopped.

 

७.   जोर देने के लिए :-

उदाहरण : मैं ही आपका अध्यापक हूँ.

              It is I, who am your teacher.

             वह है – It is he.

            आप हैं – It is You.

Thursday 2 June 2016

Use of "There"


There का अर्थ दो अर्थों में प्रयोग होता है.
१.       इसका अर्थ “वहां” होता है.
उदाहरण के लिए – मैं वहां रहता हूँ. :-   I live there.

२.      दुसरे रूप में इसका कोइ अर्थ नहीं होता है पर वे वाक्य बिना इसके नहीं लिखे जा सकते. इसे Introductory “there” कहते हैं. जब किसी चीज का कहीं पर “होना” या “नहीं होना” बताया जाता है वहां पर subject के रूप में There का प्रयोग होता है.
इसे प्रयोग करने के लिए निम्न दो शर्ते होती हैं.

अ.      क्रिया (Verb) का  होना, रहना, लगना, दिखाई देना, प्रतीत होना होता है.
ब.   कर्ता (Subject)  should not be PPP.
      P – Proper noun  किसी का नाम.
      P – Pronoun       I, we, he, she, it, they, you.
     P – Possessive -  My, our, your, his, her, their.
इस verb में हँसना, खेलना, कूदना, नाचना, आदि नहीं आता है.

उदाहरण :-
१.      आपके मुंह में ३२ दांत हैं.     - There are 32 teeths in your mouth.
२.      कूंए में पानी न था.             There was no water in the well.
३.      इस कमरे में २० पंखे हैं.       There are 20 fans in this rooms.
४.      क्या कक्षा में कोइ शिक्षक था. -  Was there any teacher in class room.

Exercise –
1.     बाग़ में बहुत से पेड़ हैं.
2.     इस घर में बच्चे नहीं हैं.
3.     मेरे गाँव में एक लंगड़ा आदमी था.
4.     क्या तुम्हारे शहर में विश्वविद्यालय है.
5.     गिलास में पानी नहीं है.
6.     राकेश के घर में १० दरवाजे हैं.
7.     हमारे संविधान में ४०० से अधिक अनुच्छेद हैं.
8.     विद्यार्थियों में उत्साह क्यों नहीं है.
9.     मोहन के मन में कोइ विचार था.
10.  आपकी जेब में १०० रूपये क्यों थे ?

Thursday 19 May 2016

May Have/ Must Have




May have  >   Verb 3
Must have >  Verb 3



भूतकाल में किसी कार्य के लिए अनुमान लगाया जा रहा है....नीचे दिए गए वाक्यों में इसका प्रयोग होता है.

  रमेश घर पहुच गया होगा. :> Ramesh may have reached home.                 

 आप इलाहबाद में रहते हैं, आपने आनंद भवन देखा होगा. > You live in Allahabad, you may have seen the Annad bhavn.           

 सोहन ने अंग्रेजी अवश्य  सीख ली होगी. > Sohan must have learnt English.

 आपने महात्मा गाँधी का नाम सुना होगा. > You may have heard the name of Mahatma Gandhi.

 बच्चे स्कूल पहुँच गए होंगे. > Children may have reached school.

 विद्यार्थियों ने अख़बार खरीद लिया होगा. > Student may have  bought newspaper.

आप लोगों ने एक निबंध लिख लिया होगा.> You may have written a essay.